आंख ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 15:31


आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

अरबी

हेल्थ एक्सपर्ट्स आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए विटामिन-ए युक्त चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए डाइट में अरबी को शामिल कर सकते हैं। अरबी में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की समस्या में आराम मिलता है।

आंवला

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप डाइट में आंवले को भी शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, विटामिन-सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

बादाम

कहते हैं कि बादाम खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। साथ ही दिमाग तेज होता है। वहीं, बादाम खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसके लिए रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत और आंखो के लिए फायदेमंद होते हैं।

मछली

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में मछली को जरूर शामिल करें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो आंखों के लिए वरदान साबित होता है। इसके लिए सप्ताह में कम से कम दो बार मछली का सेवन करें।

गाजर

गाजर में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए डाइट में गाजर को जरूर एड करें। आप गाजर का हलवा बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info